टीवी डॉक्टर माइकल मूस्ले के अनुसार, सालसा की एक क्लास से आपकी नई जानकारी को समझने की दर आठ फीसदी बढ़ती है बल्कि इससे काम में फोकस और याद्दाश्त में क्रमश: 13 और 18 फीसदी का इजाफा होता है। इस स्टडी का प्रसारण बीबीजी पर किया गया है।
कोवेंट्री यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल डूनकेन ने इससे पहले किसी भी एक्सरसाइज से इस तरह के परिणाम नहीं देखें। उन्होंने बताया कि सालसा डांस के जरिए ब्रेन प्रोसेस करता है। इस डांस स्टाइल से लोग नए स्टेप्स अलग-अलग म्यूजिक की धुन पर न सिर्फ जल्दी सीख जाते हैं बल्कि याद भी रखते हैं।
प्रोफेसर डूनकेन का कहना है कि जब हम डांस करते हैं तो हमें कई स्टेप्स के बारे में सोचना पड़ता है कई स्टेप्स को याद करना होता है और समय के साथ स्टेप्स करने पड़ते हैं। इसलिए ब्रेन को काफी काम करना पड़ता है। रिसर्च के लिए वॉलेट्री ग्रुप को असेसमेंट दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें