शुभमन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी जो भारत की जीत में अहम साबित हुई। इस मैच में शुभमान ने संकट में फंसी टीम को अपनी समझदार और आक्रामक बल्लेबाजी से उबारा। एक वक्त आधी टीम 166 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन इस खिलाड़ी ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि आखिर तक टिके भी रहे और शतक पूरा किया।
शुभमान के फेवरिट क्रिकेटर विराट कोहली हैं। करीब 2 साल पहले एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शुभमन ने कहा था कि सचिन मेरे ऑल टाइम फेवरिट क्रिकेटर रहे। लेकिन मौजूदा समय में विराट कोहली मेरे रोल मॉडल हैं। मैं उनकी ही तरह खेलना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि वह यूट्यूब पर विराट के वीडियो देखकर बल्लेबाजी करते हैं। बता दें कि शुभमन की तुलना विराट कोहली से हो रही है। वह विराट कोहली की ही तरह आक्रामक और सधी हुई बल्लेबाजी करते हैं. उनके स्ट्रोक्स भी विराट की ही तरह होते हैं।



एक टिप्पणी भेजें