शकीरा एक अच्छी गायिका-गीतकार, संगीतकार और डांसर हैं। उन्हें ग्रैमी पुरस्कार, लैटिनग्रैमी पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया जा चुका है।
शकीरा के 50 मिलियन से ज्यादा एल्बम दुनिया भर में बिक चुके हैं। उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार भी मिल चुका है।
शकीरा का जन्म आज ही के दिन साल 1977 को कोलंबिया में हुआ था। 13 साल की उम्र में 1990 के दशक में शकीरा का टैलेंट दुनिया के सामने जाहिर हो गया था।
उनकी मातृभाषा स्पेनिश है लेकिन वो अंग्रेजी, पुर्तगाली, इतालवी और फ्रेंच आसानी से बोल लेती हैं। इसके साथ ही शकीरा को अरब शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान है।





एक टिप्पणी भेजें