वर्किंग पत्नी अपने पैसे से घर चलाने में आपकी मदद ही करेगी लेकिन उसे वह पैसा अपने दोस्तों और घर वालों पर खर्च करने का भी पूरा अधिकार है। उन्हे उनके पैसे के इस्तेमाल के लिए ना रोंके। हमारे यहां शादी के बाद लड़कियों को खाना बनाने का ठेका दे दिया जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। आप दोनों को मिलकर खाना बनाना चाहिए अगर किसी दिन उनका मूड खाना बनाने का नहीं है तो उन्हें बेकार के सवालों से परेशान ना करें खुद बना लें या बाहर इंतजाम कर लें।
पत्नी के पर्सनल स्पेस की कद्र करिए उन्हें एकांत में बैठा देखने के बाद कोई ऊल-जलूल सवाल ना करें जी नहीं अच्छा होता तो इंसान को कुछ अच्छा नहीं लगता खाली समय दीजिए। अपने पैरेंट्स की तरह पत्नी के माता-पिता की भी कद्र करने की आदत डालिए उन्हें देर तक घर पर बात करने को लेकर सवाल ना करें इससे पत्नी के मन को चोट पहुंच सकती है। पत्नी को हमेशा घर के अंदर ही ना रखें कहीं घूमने ले जाएं अगर वह अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं बाहर घूमने जा रही हैं तो उन्हें ना टोंकें। उनकी आजादी का ख्याल रखिए।

एक टिप्पणी भेजें