मुर्दे को दफनाने से पहले डांस करने की इस परंपरा के पीछे महिलाओं द्वारा अजीब सा तर्क दिया जाता है कि उनके पति दुनिया से चले गए, पर उन्हें शानदार और आखिरी तोहफा देने के लिए वे ऎसा कर रही हैं।
डांसर बुलाने के पीछे ग्रामीणों का मानना है कि इससे अंतिम संस्कार में काफी भीड़ जमा हो जाती है। मरने वाल को सम्मानीय माना जाता है। ऎसा माना जाता है कि ज्यादा भीड़ होने से मृतक के परिवार की समृद्धि भी उतनी ही होगी।
हालांकि चीन में यह परंपरा नई है जिससे चीनी सरकार भी परेशान है। सरकार का कहना है इससे संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है। अब ऎसे चलन पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है। वैसे ऎसा ही चलन ताइवान में भी देखा जा रहा है।




एक टिप्पणी भेजें