मेष राशि: अगर मेष राशि के लोग वाहन लेने की सोच रहे हैं तो उन्हें नीले कलर या उससे मिलते-जुलते शेड्स के वाहन लेने चाहिए। काले या भूरे रंग के वाहन लेने से बचें।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक अगर वाहन खरीदना चाहते हैं तो उन्हें सफेद या क्रीम कलर के वाहन खरीदने चाहिए। साथ ही उन्हें चटकीले रंगों जैसे लाल, गुलाबी, पीले से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रंग हरा और क्रीम होता है। इनके लिए हरे रंग का वाहन लेना शुभ फलदायी होता है। अगर वाहन में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करेंगे तो बेहतर होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को चटकीले कलर्स जैसे लाल, पीले, काले कलर की गाड़ी लेनी चाहिए और अपनी गाड़ी में हनुमान जी की मूर्ति रखना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए इंग्लिश कलर्स जैसे ग्रे और इसके शेड्स साथ ही स्लेटी रंग के वाहन लेना शुभ होता है। इन्हें अपनी गाड़ी पर गायत्री मंत्र लिखवाना चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए सफेद और नीले कलर्स शुभ होते हैं। जहां तक हो सके लाल कलर के वाहन लेने से बचें।
तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शनि हैं। अतः इन लोगों को काले या भूरे कलर के वाहन लेना उत्तम होगा। वाहन के सामने एक छोटा सा स्वस्तिक बनवाना भी बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफेद रंग के वाहन ठीक रहेंगे। उन्हें काले कलर से दूर रहना चाहिए और अपनी गाड़ी में शिव जी का चित्र जरूर लगवाना चाहिए।
धनु राशि: लाल और सिल्वर शेड्स वाले वाहन धनु राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होते हैं। काले और नीले शेड्स वाले वाहनों से बचकर रहें।
मकर राशि: मकर राशि वाले नीले और लाल जैसे चटकीले कलर वाले वाहनों को खरीदने से बचें। आपको ग्रे, स्लेटी या सफेद कलर के वाहनों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को नीले, सफेद और ग्रे शेड्स के वाहन शुभफल देते हैं। लेकिन इन्हें एक बात का ख्याल रखना चाहिए कि अपने वाहन में शिव जी की तस्वीर जरूर लगाना चाहिए।
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए सुनहरा, पीला और नारंगी कलर भाग्यशाली होता है, इसलिए इन्हें इसी कलर की गाड़ी लेनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें