साल्वादोरियन ब्यूटी पीजेंट के कॉन्टेस्ट में यह हादसा हुआ। एक मॉडल स्टेज पर पंख वाली बड़ी-सी टोपी पहनकर पहुंची थी। जैसे ही उसने आगे कदम बढ़ाए तो पास में प्रॉप्स के रूप में एक शख्स के हाथ में रखे मशाल से टोपी में आग लग गई।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि स्टेज पर दो लोग मशाल लिए खड़े थे जो सिर्फ डेकोरेशन के लिए बनाया गया था लेकिन किसी को नहीं पता था यही हादसे की वजह बन जाएगा। जैसे मॉडल वॉक करने आगे बढ़ी तो अचानक उसकी टोपी के फर में आग लग गई। होस्ट ने आकर आग को बुझाने का काम किया। कुछ ही सेकंड में आग बुझा दी गई। लेकिन आग बुझने के बाद मॉडल तुरंत स्टेज छोड़कर भाग गई।



एक टिप्पणी भेजें