जानिए आखिर क्यों लड़कियां पार्टनर होने के बावजूद भी दुसरे से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आती


पहले जहां प्यार के लिए लोग दुनिया जहान से लड़ने को तैयार हो जाते थे तो वहीं आज पार्टनर होने के बावजूद भी फ्लर्ट करने से बाज नहीं आते। फ्लर्ट में लड़कियां भी पीछे नहीं है। जानिए आखिर क्यों लड़कियां दुसरे के साथ करने लगती हैं फ्लर्ट...

1. आजकल की लड़कियां चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड हमेशा उनका ख्याल रखे और उनके आगे पीछे घूमता रहे।अगर लड़का ऐसा नहीं करता है। तो उसका ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए लड़कियां दूसरे लड़कों के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर देती हैं।


2. अगर आप किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन आप उसके साथ रोमांटिक नहीं होते हैं तो फिर आपकी प्रेमिका आपको बोरिंग समझकर दूसरों के साथ फ्लर्ट करने लगती है।

3. कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की लाइफ में अपनी अहमियत को जानने के लिए दूसरों से फ्लर्ट करने लगती हैं। ऐसा वो सिर्फ इसलिए करती हैं ताकि आपको उनकी इस हरकत से जलन हो और आप उनकी अहमियत को समझ सकें।


4. कई बार लड़के अपने दिल की बात अपनी प्रेमिका से नहीं बोल पाते हैं। ऐसे में लड़कियों को लगता है कि वो आपके साथ होते हुए भी बिल्कुल अकेली हैं। इसी असुरक्षा की भावना के चलते भी लड़कियां दूसरे लड़कों के साथ फ्लर्ट करने में जुट जाती हैं।

5. आप अपनी प्रेमिका से प्यार करते हैं लेकिन अगर आप उसके सामने अपने प्यार को जताते नहीं है। तो फिर आपकी प्रेमिका आपसे दूर हो सकती है और दूसरे लड़कों के साथ फ्लर्ट कर सकती है।इसलिए अपने पार्टनर के सामने समय-समय पर अपने प्यार को जताते रहना चाहिए।


6. अगर आपकी प्रेमिका आपसे मिलना चाहती है और आप बिजी होने का बहाना करके उससे नहीं मिलते हैं तो फिर ये आपके लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि अगर आप अपनी प्रेमिका को समय नहीं देंगे तो वो कहीं और बिजी हो सकती है।

7. हो सकता है कि आपकी प्रेमिका अब आपसे बोर हो चुकी है और वो आपसे रिश्ता खत्म करना चाहती है। ऐसे में अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए आपकी प्रेमिका दूसरे लड़कों के साथ फ्लर्ट का सहारा ले सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने