इस साल इन राशि वालों के घर बजेगी शहनाई, देख लें कहीं वो आप भी तो नहीं


विवाह से हर व्‍यक्ति की भावनाएं जुड़ी होती हैं और जब बात हो नए साल की तो मन में उम्‍मीदें और भी बढ़ जाती है। हर अविवाहित को लगता है कि इस साल शायद उसके विवाह का योग बने और उसके घर में भी शहनाई बजे। इस साल किस राशि के व्‍यक्ति के विवाह के अरमान होंगे पूरे, जानिए आप भी...

मेष राशि
अगर आप मेष राशि के हैं तो आप खुश हो जाइए। इस साल आपकी शादी के योग बन रहे हैं। खासकर यदि आप प्रेम विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं तो बाधाओं के बिना इस साल आपका विवाह सम्‍पन्‍न हो जाएगा। यदि विवाह आप साल के आखिरी महीनों में करेंगे तो यह आपके वैवाहिक जीवन के लिए सही रहेगा।

वृष राशि

साल के पहले हिस्‍से में आपको ढेर सारी खुशियां मिलने वाली हैं। खासकर उन लोगों को जो शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। मगर विवाह जैसे नाजुक बंधन के लिए कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लें। वैसे प्रेम विवाह के मामले में यह साल अच्‍छा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल हर मामले में अच्‍छा साबित हो सकता है। यदि आप विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके प्रयास को सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से इस साल आपको वैवाहिक खुशियां मिल सकती हैं।

कर्क राशि

इस साल कर्क राशि वालों को भी अपना जीवनसाथी मिल सकता है। यदि आप इस साल शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो साल के पहले 6 महीनों में विवाह को सम्‍पन्‍न कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस साल सिंह राशि वालों के विवाह के योग नहीं बन रहे हैं। विवाह के मामले में आपको इस साल भी इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में कहीं आपके कदम न बहक जाएं इस बात का पूरा ध्‍यान रखें। विवाहित जातकों के विवाहेत्‍तर संबंध भी बन सकते हैं। ऐसी आदतों से दूर रहने में ही आपकी समझदारी है।

कन्‍या राशि

विवाह और प्रेम प्रसंगों के मामले में यह साल आपके धैर्य और आंतरिक शक्ति की परीक्षा लेगा। आप इस साल भ्रम के जाल में फंस सकते हैं। बेहतर होगा कि शादी जैसे महत्‍वपूर्ण फैसले आप खुद सोचसमझकर लें। इस राशि के लोगों के लिए जुलाई के बाद अच्‍छा समय आएगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले कला और संगीत से जुड़े बहुत ही रचनात्‍मक लोग होते हैं। इस साल ये विपरीत लिंग के लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। ऐसे में विवाह की संभावनाएं भी प्रबल हैं। हालांकि प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है।

वृश्चिक राशि

इस साल वृश्चिक राशि वाले विवाह के लिए प्रयास न करें। कुंडली में बन रहा योग उन्‍हें चेतावनी दे रहा है। इस साल आप प्रेम संबंधों में भी सावधानी बरतें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह साल विवाह के सुअवसर लेकर आ रहा है। साल के शुरुआती महीनों में ही विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। इस साल आप नई ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम का वातावरण पूरी तरह आपके अनुरूप रहेगा। इस साल आपका भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है जिस कारण प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

इस साल प्रेम विवाह का ख्याल अपने दिमाग से निकाल दें, क्योंकि आप इसमें असफल हो जाएंगे। इस मामले में घर वालों की सहमति मिलना बहुत ही मुश्किल है। अरेंज्ड मैरिज की बात करें, उसमें कोई परेशानी नहीं होगी।

कुंभ राशि

इस साल के अंत तक आपको वैवाहिक मामलों में सफलता मिल सकती है। साल के अंत तक आपकी तलाश पूरी हो सकती है। कुंडली में विवाह के लिए अच्‍छे योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों को शादी के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस साल यदि आप शादी के लिए पार्टनर को प्रस्‍ताव देंगे तो प्रेम संबंध गड़बड़ा सकते हैं। इसलिए मामले को अभी कुछ समय के लिए टालने में ही समझदारी है।

Post a Comment

और नया पुराने