सभी शेड्यूल खत्म करने के बाद वरुण धवन ने मिठाई या केक नहीं, बल्कि इस फिल्म की को-स्टार बनिता को समोसा खिलाकर बधाई दी है। वरुण ने बनिता को समोसे खिलाते हुए तीन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। वरुण द्वारा शेयर की गईं ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह बनिता समोसा खाते हुए शर्मा रही हैं। हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में वरुण ने कहा था कि शूजित सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' ने उन्हें लंबे अर्से बाद कुछ अलग करने का मौका दिया है और यह उनके लिए जीवन बदल देने वाला अनुभव रहा है. उन्होंने कहा, "शूजित दा के साथ काम करना मेरा सपना था, जो अब पूरा हो गया है. लंबे अर्से बाद मैंने कुछ ऐसा किया है जो अलग है।"



एक टिप्पणी भेजें