पहाड़ों के बीच जाल बिछाकर की शादी, जान पर खेलते कपल का वीडियो वायरल
Rochak Post0
शादी किसी की भी हो एक बार ही होती है। ऐसे में लोग कई सारे तरीके अपनाते हैं, जिससे उनकी शादी हमेशा यादगार रहें। इन दिनों आपने कई ऐसी शादियां देखीं होगी, जिन्हें लोग खास बनाने के लिए कोई वेन्यू बुक करते हैं।
इसके अलावा अपनी शादी को खास बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज जिस शादी के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसे जानने के बाद आप हैरानी में पड़ जाएंगे। जी हां, कैलिफोर्नियां के एक कपल ने इस अनोखे तरह से शादी की है, जिसका जवाब नहीं। दूल्हा रयान जेन्क्स और दुल्हन किमबर्ले वेगलिन ने जमीन पर नहीं बल्कि पहाड़ों के बीच जाल बिछाकर शादी की।
शादी को यादगार बनाने के लिए जान पर खेला ये कपल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक उथाह शहर के मोआब नाम के पहाड़ पर इस कपल ने इस अनोखे अंदाज में शादी की। बता दें कि यह पहाड़ जमीन से 400 फीट ऊपर है। इतनी ऊपर जाल बिछाकर दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।
एक टिप्पणी भेजें