'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के नये पोस्टर के साथ रिलीज डेट जारी


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का नया पोस्टर रिलीज हुआ हैं। इस नए पोस्टर में टाइगर का बागी अंदाज दिख रहा है। वह खुली शर्ट में अपने सिक्स पैक फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' धर्मा प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म है। पोस्टर रिलीज के साथ ही रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। करण जौहर ने ट्विटर पर बताया कि, 'यह फिल्म 23 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के फीमेल लीड का ऐलान अगले महीने किया जाएगा।' बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में टाइगर श्रॉफ लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।

गौरतलब है कि करण जौहर ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' बनाई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहले खबर थी कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। हालांकि मानुषी के फैंस को यह जानकर निराशा होगी कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने इन सब अफवाहों को नकार दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने