इस नंबर पर आप कॉल करके अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते हैं। दरअसल यह प्रक्रिया ओटीपी आधारित है, जो कि 1 जनवरी से लागू हो गई है। अब कोई भी यूजर अपने मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 14546 डायल करके अपने आधार को मोबाइल से लिंक करा सकता है। इस नंबर को डॉयल करने पर सबसे पहले आप से आधार नंबर पूछा जाएगा। यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके आधार के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर 'वन टाइम पासवर्ड' (OTP) आएगा। आप ओटीपी मिलने के बाद इसे एंटर कर दीजिए। ओटीपी एंटर करते ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा। यहां आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपनी सही-सही डिटेल दें। आप जब अपनी आधार से जुड़ी जानकारी दर्ज करेंगे, उसके बाद यूआईडीएआई का सिस्टम इसे वेरीफाई करता है।

एक टिप्पणी भेजें