ट्विंकल ने एक दर्शक से बातचीत में कहा, "मुझे याद है जब मैं बोर्डिग स्कूल में थी तो वहां मुझे इन सब के बारे में बताने के लिए मेरे साथ मां या मौसी नहीं थीं। एक दिन स्कूल कैंटीन में मुझे लगा कि मेरे यूनीफॉर्म में दाग लग गया है, मैं कपड़े बदलने के लिए तुरंत भागी। "
ट्विंकल ने आगे कहा, "मैं खुशकिस्मत थी कि वह दाग सिर्फ मैंने देखा। मुझे उम्मीद है कि 'पैडमैन' के बाद लड़कियों में शर्म का स्तर कुछ हदतक कम होगा।" 'पैडमैन' हालांकि कोयंबटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगनंथम के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज होगी।

एक टिप्पणी भेजें