IPL नीलामी: जानें कौन कितने में बिका, जानिए किसको मिले ज्यादा दाम


विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम आज जब आईपीएल की दो दिवसीय खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे तो बेन स्टोक्स और रविचंद्रन अश्विन पर भारी भरकम बोली लगने की संभावना है। इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे जिसमें 361 भारतीय हैं। भारत और विश्व के 16 शीर्ष क्रिकेटरों को मार्की दर्जा दिया गया है और उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। इसमें स्टोक्स, अश्विन, शिखर धवन, मिशेल स्टार्क, क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो शामिल हैं।

- शिखर धवन को किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा, राइट टू मैच में SRH ने खरीदा।

-अश्विन को पंजाब ने 7.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

-पोलार्ड को 5.40 करोड़ रुपए में दिल्‍ली ने खरीदा लेकिन मुंबई ने राइट टू मैच के जरिए उन्‍हें अपनी टीम में शामिल किया।

-वेस्‍ट इंडीज के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल पर किसी ने नहीं लगाई बोली।

-राजस्‍थान रॉयल्‍स  ने 12..50 करोड़ रुपए में बेन स्टोक्स को खरीदा।

-फाफ डु प्लेसिस को चेन्नई को राइट टू मैच के तहत 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

-मिचेल स्टार्क को राजस्थान राॅयल को 9.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

-हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

-शाकिब अल हसन को हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

-ग्लेन मैक्सवेल को 9 करोड़ आैर गाैतम गंभीर को 2.80 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।

- चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को राइट टू मैच के तहत 6.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

- केन विलियमसन को हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा।

-युवराज सिंह को पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

-करुण नायर को पंजाब ने 5.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

-केएल राहुल को पंजाब ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा।

-डेविड मिलर को पंजाब ने राइट टू मैच के तहत 3 करोड़ रुपए में खरीदा।

-आरोन फिंच को पंजाब ने 6.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

-ब्रेंडन मैक्‍कलम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

-जेसन राॅय को दिल्ली ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

-क्रिस लिन को कोलकाता ने 9.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

-मनीष पांडे को हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा।

-क्रिस वोक्स को बेंगलोर ने 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

-शेन वाॅटसन को चेन्नई ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा।

Post a Comment

और नया पुराने