उर्वशी रौतेला ने कुछ इस अंदाज में बताई 'हेट स्टोरी 4' की ट्रेलर रिलीज डेट


डायरेक्टर विशाल पंड्या हिट फ्रेंचाइजी 'हेट स्टोरी' का चौथा पार्ट लेकर आ रहे हैं। इसका पहला पोस्टर जारी हुआ है और 27 जनवरी को इसका ट्रेलर रिलीज हो जाएगा।


फ़िल्म की रिलीज़ डेट फिक्स हो गई है। पहले यह 2 मार्च को आ रही थी, अब 9 मार्च को रिलीज़ होगी। फ़िल्म में उर्वशी रौतेला फ़ीमेल लीड रोल में हैं, जबकि टीवी एक्टर करण वाही मेल लीड में दिखाई देंगे। उर्वशी फ़िल्म में काफ़ी बोल्ड अंदाज़ में दिखने वाली हैं। ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद उर्वशी ने अपना करियर सनी देओल की फ़िल्म सिंह साहब द ग्रेट से शुरू किया था। 2016 में उर्वशी 'सनम रे' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में दिखाई दीं। 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में उनका किरदार एख भूतनी का था। पिछले साल रिलीज़ हुई 'काबिल' में उर्वशी एक आइटम सांग में नज़र आई थीं।


'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी इरोटिक कंटेंट के लिए जानी जाती है। इसकी शुरूआत विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'हेट स्टोरी' से हुई थी, जिसमें पाउली डैम ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया था। 'हेट स्टोरी 2' में सुरवीन चावला और 'हेट स्टोरी 3' में डेज़ी शाह और ज़रीन ख़ान ने फ़ीमेल लीड रोल्स निभाए थे।

Post a Comment

और नया पुराने