महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 5 एक्सरसाइज


अच्‍छी फिगर कौन नही चाहता है। आजकल महिलाएं और लड़कियां खुद की फिटनेस को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। मगर सही मार्गदर्शन नही मिल पाने के कारण अपनी फिटनेस पर ध्‍यान नही दे पाती हैं। अगर आप भी अपनी बॉडी को बेहतर शेप देना चाहती हैं तो ये 5 एक्‍सरसाइज आपकी मदद करेंगी। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी हमेशा स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगी।

1. एक्सरसाइज बॉल


इसे करना बहुत आसान है। इसमें एक्सरसाइज बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को पतला करने में बहुत ही सहायता मिलती है।

2. तैराकी


तैराकी केवल खेल ही नही है बल्कि यह बहुत ही अच्छा व्यायाम है। इससे हमारे पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। तैराकी करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और दिन भर आप तनाव मुक्‍त रहते हैं।

3. साइड प्लैंक


यदि आप अच्छी अच्छा फिगर चाहती हैं तो साइड प्लैंक एक्सरसाइज आप के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसे करने से शरीर के अलग-अलग अंगों पर प्रभाव पड़ता है और तेजी से फैट बर्न होता है। इसके द्वारा कंधा, सीने और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है।

4. पुश अप


इस एक्‍सरसाइज को करने से महिलाओं के स्तन आकार में आते हैं, साथ ही कंधों और सीने को मजबूती मिलती है। इसको करने से पूरी बॉडी को शेप मिलती है।

5. नौकासन


इस आसन को बैठकर किया जाता है। इस आसन के द्वारा आप अपने पेट, जांघ और नितम्ब की फैट को कम कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने