खूबसूरती में किसी अप्सरा से कम नहीं है दिव्या अग्रवाल, फिर मिला सच्चा प्यार


टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में एंट्री लेकर शो के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा से ब्रेकअप करने वाली मॉडल एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं।


ब्रेकअप के बाद वह फिर से सच्चे प्यार की तलाश में निकल गई थीं और उन्हें उनका सच्चा प्यार हासिल भी हो गया है। इसकी जानकारी खुद दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।


दिव्या ने हाल ही में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'फाइनली रिएलिटी शो में सच्चा प्यार मिल गया'। इससे पहले भी उन्हें रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 10 में प्रियांक शर्मा से प्यार हो चुका है।


दिव्या ने ये कैप्शन जिस फोटो को शेयर करते हुए दिया है। उस फोटो में दिव्या के साथ बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट रहीं नितिभा कौल नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं।


दिव्या बहुत जल्द एमटीवी के डेटिंग रिएलिटी शो 'डेट टू रिमेंबर' में एक मेंटोर के रूप में नजर आने वाली है।

Post a Comment

और नया पुराने