अगर आप जा रही हैं किस करने, तो पहले जान लें ये कुछ जरुरी बातें


प्यार में किस लेना एक आम बात हो गई। आज के युवा सोचते है कि अगर आपके बीच किस न हुई तो आपका रिलेशन स्ट्रॉंग नहीं होगा। आप चाहे प्यार के मामले में जितने भी बड़े खिलाड़ी हो, लेकिन आपकी एक गलती दूसरें के सामने आपको शर्मिंदा कर सकती है। जी हां अगर आप अपने पार्टनर को किस कर रहे है, तो इन बातों का जरुर ध्यान रखें। जिससे कि आपको शर्मिंदा न होने पड़े....

सांस की बदबू
यह सबसे जरुरी चीज है। कि किस करने के समय आपके मुंह से बदबू न आ रही है। इससे आपका इप्रेशन पार्टनर के सामने खराब हो सकता है। इसलिए थोड़ा सा ध्यान रखें। जिससे आपकी पार्टनर का चेहरा गुस्से से लाल न हो।

कम करें लिपस्टिक का इस्तेमाल
कई बार होता है कि हम अपने पार्टनर को किस करते है और इतनी ज्यादा लिपस्टिक लगाएं होते है कि वह आपके और आपके पार्टनर दोनों के चेहरे में लग जाती है। जो कि देखने में बहुत ही खराब लगेगा। इसलिए किस करते समय अपने होठ में कम ही लिपस्टिक रखें।

किस करते समय न खोलें ज्यादा मुंह
लड़कियां ये अच्छी तरह से जानती है कि किस करने से आपकी विचारधारा कैसी है। इसलिए कभी भी ज्यादा मुंह खोलकर किस न करें। इससे उसे लगेगा कि आप झपट्टा मार रहें। यह आपके ब्रेकअप का कारण बन सकती है।

फटे होठों से किस करने से बचे
अगर आपके होठ फटे हो, तो किस करने से बचे। इसलिए क्योंकि इससे आपके फटे होठों में दर्द भी हो सकता है। जो कि एक बुरा अनुभव होगा।

पब्लिक जगहों पर न करें इन तरह की किस
आप अपनी दोस्त के लिए दीवाने हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप भूल जाएं कि आप कहां हैं। पब्लिक प्लेस में कभी भी फ्रेंच किस न करें। इससे लोगों का ध्यान आपकी और पड़ सकता है। जो कि सही नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने