राशिफल: 6 जनवरी 2018, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।

वृष: व्यापार हेतु दिन अच्छा है। ऑफिस में मीटिंग होगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बात कर समस्या सुलझाएं।

मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन जरुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य होकर मन काबू में रखें।

कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में मस्ती करेंगे।

सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।

कन्या: व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी। जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधरने में सफल रहेंगे।

तुला: किसी बात को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा। रोजगार या नौकरी कि समस्या सुलझेगी।

वृश्चिक: समय हालात में आसानी लाएगा। बिजनैस कि समस्याओं का हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।

धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी।

मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवेंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वैस्टमैंट न करें। फॅमिली संग डिनर करने जाएंगे।

मीन: तत्काल धन लाभ की संभावना है। हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। बिना अपॉइंटमेंट लिए मीटिंग न रखें। 

Post a Comment

और नया पुराने