प्रेगनेंट महिलाओं के साथ डांस करके सोशल मीडिया पर छा गया यह डॉक्टर


अकसर लोग डॉक्टर को बहुत ही सख्तमिजाज और खड़ूस टाइप मानते हैं. खासकर इंजेक्शन लगवाने के डर से डॉक्टर के पास जाने से कतराने वालों की कमी नहीं है। लेकिन एक ऐसे डॉक्टर की दुनियाभर में चर्चा हो रही है जो गर्भवती महिलाओं को हंसाता ही नहीं बल्कि उनके साथ डांस भी करता है।


ब्राजीलियन डॉक्टर का कहना है कि डांस करने से सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं होती बल्कि लेबर पेन भी दूर होता है। ब्राजीलियन डॉक्टर फर्नेंडो गुडेस दा कुन्हा नाम के डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।


डॉक्टर फर्नेंडो गुडेस दा कुन्हा के मुताबिक, जो महिलाएं लेबर पेन में रहती हैं उनके लिए डांस करना बहुत जरूरी है। क्योंकि डांस से उन्हें लेबर पेन में आराम मिलता है. डॉक्टर का कहना है कि डांस की वजह से बच्चे को आराम से बाहर लाया जा सकता है और ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं पड़ती। ब्राजीलियन डॉक्टर फर्नेंडो गुडेस दा कुन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने काम करने के तरीके के वीडियो पोस्ट किए हैं। ये वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने