इस लव बाइट से जुलियों के शरीर में क्लॉट बन गया। वह क्लॉट खून के साथ उसके दिमाग में पहुंच गया। इससे जुलियो को स्ट्रोक आ गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से जुलियो की गर्लफ्रेंड फरार है।
मृतक के परिजन जूलियो की प्रेमिका को ही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। गौरतलब है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक केस में लव बाइट के चलते एक व्यक्ति लकवे का शिकार हो गया था। दरअसल जब जोर से लव बाइट करते हैं तो खून की छोटी छोटी धमनियां फट जाती है और वहां पर लाल निशान बन जाता है। आमतौर पर लव बाइट का निशान 12 दिनों तक रहता है लेकिन अगर इससे ज्यादा समय तक रहे तो चिंता की बात हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें