किडनी की पथरी होने के 5 ऐसे कारण जिनसे आप अभी तक नहीं जानते


किडनी की पथरी होने पर आप काफी परेशान हो सकते हैं। जाहिर है जिन लोगों को किडनी की पथरी होती है उन्हें खूब पानी पीने और खाने की कुछ चीजों से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि अगर आप ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको किडनी की पथरी दूसरी बार भी हो सकती है। किडनी की पथरी होने पर आपको टमाटर और पालक जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। हम आपको किडनी की पथरी होने के कुछ अजीबोगरीब कारण बता रहे हैं।

1. कम कैल्शियम खाना
फोर्टिस हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर परी एम आर के अनुसार, कुछ लोग यह सोचकर कम कैल्शियम का सेवन करते हैं कि इससे किडनी की पथरी होती है। लेकिन यह एक बड़ी गलती है। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग अपनी डायट में पर्याप्त कैल्शियम लेते हैं, उन्हें किडनी की पथरी होने की संभावना नहीं होती है।

2. ज्यादा मीट खाना
एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा मीट खाते हैं उन्हें किडनी की पथरी होने का 30 से 50 फीसदी खतरा होता है।

3. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रहना
जो लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं उन्हें पीने का ताजा पानी नहीं मिल पाता है जिस वजह से उन्हें पेशाब भी कम आता है। इसके अलावा उन्हें डायरिया का भी अधिक खतरा होता है।

4. ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज
एक अध्ययन के अनुसार, जब मौसम गर्म होता है, तो किडनी की पथरी होने का जोखिम ज्यादा होता है। हालांकि अध्ययन में इस तथ्य की पुष्टि नहीं की गई है।

5. इरिटेबल बाउल डिजीज
आईबीडी में अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन डिजीज शामिल हैं। अध्ययन के अनुसार, इन रोगों से पीड़ित लोगों को किडनी की पथरी होने के अधिक चांस होते हैं। एक संभावित कारण यह है कि पेट की बीमारियों से डायरिया शरीर के पानी को कम कर सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने