दरअसल, राधिका से जब पीरियड्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि मैं डॉक्टर्स की फैमिली से हूं तो मुझे इसके बारे में पता था, मुझे पता था कि मुझे ये होंगे, लेकिन जब मुझे पीरियड्स हुए तब मैं डर गई थी क्योंकि मेरी बॉडी से खून निकल रहा था। हां, लेकिन मुझे मेरी मम्मी ने वॉच गिफ्ट की और मेरे फ्रेंड्स और फैमिली के सभी लोग मुझे गिफ्ट देना शुरू कर दिए क्योंकि मुझे पीरियड्स हुए।
बता दें कि राधिका की अपकमिंग फिल्म 'पैडमैन' है और फिल्म में अक्षय कुमार उनके पति का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय सैनेटरी नैपकिन बनाने की मशीन बनाते हैं, जिससे सस्ते दाम पर गांव की महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन मिले।



एक टिप्पणी भेजें