सपना चौधरी ने इस एक्टर के साथ साइन की अपनी पहली फिल्म


सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 11 में बतौर कंटेस्टेंट रह चुकी हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी  ने कुछ दिनों पहले ही शो से आउट हुई थी। उन्होंने घर में रहकर सबकी नाक में काफी दम कर रखा था। इतना ही नहीं जाते जाते उन्होने बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के साथ काफी लड़ाई भी की थी। लेकिन शो से आउट होने के बाद वो अपनी किसी डांस शो में नहीं बल्कि इस फिल्म में नज़र आने वाली है। जल्द ही सपना बड़े परदे पर एक्टिंग करते नज़र आने वाली है।


सपना ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम ‘नानू की जानू’ है, इस फिल्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। यह फिल्म एक सुपरनैचुरल लव-स्टोरी है जिसमे सपना के साथ देओल खानदान के चिराग अभय देओल भी नज़र आने वाले है। वही सपना के साथ सिटीलाइट्स फिल्म में काम कर चुकी पत्रलेखा भी नज़र आने वाली है।  इंटरनेट पर वायरल हो रही सपना की तस्वीरों में उन्होंने ग्रीन और ओरेंज रंग का सलवार सूट का पहना है, वही अभय उनके साथ काफी मस्ती कर रहे है। फराज हैदर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और लम्बे समय के बाद फिल्म में अभय देओल नज़र आने वाले है।


बता दें सपना ने बिग बॉस का गेम काफी सोच समझकर खेला था लेकिन उन्हें शो में टॉप 6 में जगह नहीं मिली। उन्होंने बिग बॉस में रहकर हिना खान के साथ अपनी दोस्ती निभाई। वही घर से आने के बाद उन्होंने अर्शी खान, शिल्पा शिंदे और बंदगी कालरार निशाना साधा था। वही, बाहर होने के बाद उनकी माँ ने उन्हें अब रात के शोज करने से मना कर दिया है। लेकिन अब शो से ज्यादा फिल्मों में काम करना चाहती है।

Post a Comment

और नया पुराने