1. रविवार को सूर्य भगवान का दिन माना गया है। अगर हर रविवार को सूर्य का व्रत किया जाए तो नौकरी में लगातार तरक्की मिलती है। इसके अलावा रविवार को व्रत करने से आंखों व त्वचा संबंधी रोग भी दूर रहते हैं।
2. रविवार को काले कुत्ते या काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालना भी शुभ बताया जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
3. रविवार रात को सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठे और स्नान आदि से निवृत्त होकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। 7 या 11 रविवार करने पर यह टोटका धन दिलाने वाला माना जाता है।
4. किसी भी चीज के बुरे फल को को दूर करने के लिए रविवार के दिन काली चीजों दान करना चाहिए। रविवार को उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल, काले चने आदि दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
5. रविवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। यह टोटका जहां जॉब करने वालों की ऑफिस में स्थिती मजबूत करता है, वहीं व्यापार को भी बढ़ाने वाला माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें