1.आपको गुस्सा कब आता है?
मानते है कि यह सुनने में ये सवाल बड़ा सीधा सा लगता है, लेकिन इसे जवाब में बहुत से गूढ रहस्य छिपे हैं। आपसी मनमुटाव तो एक ही घर में रहने वाले माँ-बाप और भाई-बहन में भी हो जाता है। लेकिन अगर आप इस सवाल का जवाब जाने जाएंगे तो आपको निर्णय लेने में आसानी होगी कि आपका पार्टनर कहीं शार्ट टेम्पर्ड तो नहीं। कही वो छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा तो नहीं हो जाता। साथ ही, यह भी पूछे की अगर दोनों को गुस्सा आ जाये तो आपका पार्टनर क्या करेगा? इससे आपको आगे के रिश्ते के लिए निर्णय लेने में आसानी होगी।
2. पास्ट रिलेशनशिप्स
अपने पार्टनर का पास्ट जानना बहुत जरुरी है, इससे हम एक-दूसरे के ऊपर विश्वनीयता और गोपनीयता को बढ़ा सकतें है। यह जान लें कि पास्ट में उसके किसी से रिलेशन थे या नहीं, यदि जवाब हां है तो अलग होने का कारण भी जाने। हो सकता है ये वजहें आपके रिश्ते में भी खलल दाल दें। इससे आप अपने पार्टनर के व्यवहार को अच्छे से समझ सकतें हैं।
3. करियर और भविष्य को लेकर सोच
इस कारण को जान कर आप अपना और अपने होने वाले बच्चों का भविष्य जान सकतें हैं। यदि आपका पार्टनर अपने काम को लेकर संजीदा है और जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहता है और साथ ही रिश्तों को भी तरजीह देता है, तो ये रिश्ता बस आपके लिए है।

एक टिप्पणी भेजें