मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कई महिलाओं के पास जब सिर ढंकने के लिए कोई और ऑप्शन नहीं बचता, किराए को देने के लिए पैसे नहीं होते तो वे इस रास्ता को चुन लेती हैं। लंदन में ये कल्चर बनता जा रहा है। जोकि दिन-प्रतिदिन काफी पॉपुलर होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन मामलों में ज्यादातर महिलाओं को पैसे की मजबूरी के चलते मकान मालिक अपने जाल में फंसाते हैं।
हालांकि, हमेशा ये महज च्वाइस का मामला नहीं होता, बल्कि महिलाएं मानसिक और शारीरिक शोषण के जाल में भी फंस जाती हैं। मकान मालिक सीधे तौर पर सेक्स फॉर रेंट का विज्ञापन नहीं देते, बल्कि वे अप्रत्यक्ष रूप से रेंट देने की बात करते हैं और सेक्सी गर्ल्स की तलाश करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 40 से 50 साल तक के मकान मालिक ऐसे डील करने में शामिल होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें