राशिफल : 9 दिसम्बर 2017, जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी।

वृष: व्यापार हेतु दिन बेहतरीन है। कार्यस्थल पर मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।

मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन जरुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन को काबू में रखें।

कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जॉय करेंगे।

सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।

कन्या: जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी।

तुला: रोजगार कि समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा बशर्ते आप प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। काम से पीछे न हटें।

वृश्चिक: समय हालात में निश्चित आसानी लाएगा। बिजनैस कि समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग डिनर का प्रोग्राम बनेगा।

धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी।

मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवेंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। फॅमिली संग डिनर पर जाएंगे। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वैस्टमैंट से बचें।

मीन: हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलेंगे। बिना अपॉइंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। व्यवसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। धन लाभ की संभावना है।

Post a Comment

और नया पुराने