अगर आप अपने साथी से रोमांस की उम्मीद रखती हैं तो आपको भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए। पार्टनर को अपनी फीलिंग्स बताएं और प्यार भरी बातें करें। जिससे पार्टनर का मूड भी बदल जाएगा और आपसे रोमांटिक तरीके से बात करेगा।
कई पुरूष ऐसे होते हैं जो प्यार तो करते हैं लेकिन अपने दिल की बात जाहिर नहीं करते। ऐसे में जब भी पार्टनर काम से थक कर घर आए तो उसे हग करें और आई लव यू कहें। जिससे पार्टनर खुश हो जाएगा और रोमांटिक बातें करने लगेगा।
जरूरी नहीं कि शादी से पहले ही लड़का-लड़की डेट पर जाते हैं। शादी के बाद भी पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। पार्टनर को रोमांटिक बनाने के लिए महीने में 1-2 बार उनके साथ डेट पर जाएं।
महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में पार्टनर से अपनी तारीफ सुनने के लिए उनकी पसंदीदा ड्रैस पहनें और उसे इंप्रैस करें।

एक टिप्पणी भेजें