लड़कों की इन आदतों से परेशान रहती हैं लड़कियां...!!


लड़के चाहे कितना भी क्यों न बदल जाएं उनका बेसिक बर्ताव कभी नहीं बदलता। किसी भी रिलेशनशिप को चलाने के लिए दोनों का बराबरी का हाथ होता है और दोनों ही एक प्वाइंट पर आकर खुद में कई चीजों का बदलाव लाते हैं। हालांकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़के उस बदलाव को ज्यादा समय तक कैरी नहीं कर पाते और उनकी यही आदत लड़कियों को परेशान कर देती है।

1. अक्सर ऐसा देखा गया है कि लड़के भले ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हों लेकिन उन्हें कोई और खूबसूरत लड़की दिख जाए तो वो उसे देखते जरूर हैं जो कि लड़कियों को पसंद नहीं आता।

2. लड़कों को ऐसा लगता है कि अगर वो रिलेशनशिप में हैं तो जैसा वो कहे लड़की वैसा ही करे। लड़कों की इस आदत से लड़कियां हमेशा इरीटेट हो जाती हैं।

3. अहंकार या यूं कहें कि मेल ईगो एक ऐसी चीज है जिससे लड़कियों को दो-चार होना पड़ता है। इसलिए हो सके तो मेल ईगो को रिश्ते के बीच न आने दें।

4. फिज़िकल रिलेशन को लेकर दोनों का नज़रिया अलग-अलग होता है. कई बार लड़के लड़कियों के मूड को समझ नहीं पाते और उन्हें फ़ोर्स करने लगते हैं। लड़कों की ये बात लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती।

5. कुछ लड़के बिना किसी बात अपनी गर्लफ्रेंड पर शक़ करने लग जाते हैं। यह उनकी आदत में शुमार होता है। वह अपने पार्टनर के लिए ओवर पज़ेसिव होते हैं। लड़कियां अपने पार्टनर के इस नेचर से परेशान होने लगती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने