आपको बता दें कि, Paytm की ये सर्विस फिलहाल राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरू की गई है। जयपुर में पेट्रोल-डीजल खरीदने पर सीमित समय के लिए 100% कैशबैक मिल रहा है। ये ऑफर शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर सुबह के 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू है। यूजर्स को इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए डिजिटल वॉलेट के जरिए पेट्रोल पंप पर लगे QR कोड को स्कैन करके पेमेंट करनी होगी।
Paytm के इस ऑफर का लाभ एक अकाउंट से सिर्फ एक बार में उठाया जा सकता है। यानि एक अकाउंट से केवल एक ही बार कैशबैक मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि, यूजर्स को पेमेंट के 24 से 48 घंटे के अंदर उसके ई-वॉलेट में कैशबैक दे दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें