1. गर्म चीजों के साथ
शहद को कभी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। शहद की तासीर गर्म होती है। अगर इसे गर्म खाने के साथ खाते हैं तो दस्त यानि कि लूज मोशन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का डर बना रहता है।
2. चाय के साथ
कई बार लोग कहते हैं कि सर्दी जुखाम में चाय के साथ शहद का प्रयोग करें तो ऐसा बिलकुल न करें। चाय या कॉफी के साथ शहद का इस्तेमाल करने से ये बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ा देता है। जिसके चलते शरीर में घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।
3. मूली के साथ
शहद को मूली के साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर मूली के साथ शहद लेते हैं तो बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इससे बॉडी पार्ट डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। शहद और मूली के बीच में करीब 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।
4. ज्यादा गर्म पानी के साथ
वजन कम करने के लिए शहद को गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा गर्म के साथ लेते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। अगर आप ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद लेते हैं तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इससे पेट भी ख़राब हो सकता है साथ में कई रोग भी हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें