1. किसी बात को लेकर तनाव में हैं तो इसे खुद पर हावी न होने दें। बार-बार परेशानी को दोहराने से पार्टनर के गुस्से का कारण न बनें। बेहतर है कि परेशानी को हल करने के बारे में सोचें।
2. कई बार इंसान बुरा नहीं होता लेकिन वक्त खराब होने से बातें हमेशा के लिए दिल में रह जाती हैं। इनको भूल जाना ही अच्छा है। पार्टनर के सामने इनको बार-बार न दोहराएं। इन बातों को अपने प्यार से खत्म करने की कोशिश करें।
3. इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ बेडरूम ही एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने पार्टनर से हर बात बिना झिझक के कर सकते हैं। इन पलों में किसी तीसरे की बात न करें। रोमांस के पलों को अच्छे से जीए।
4. आपका पार्टनर किसी बात से नराज है तो उनके साथ गुस्सा करने से बेहतर है कि शांत रहें। थोडी देर बाद उन्हें मनाएं,एक के शांत होने से दूसरे का गुस्सा अपने आप खत्म हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें