अर्शी के बयान की वजह से उनका परिवार जोकि भोपाल में रहता है उसने दैनिक भास्कर डॉट कॉम को सफाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अर्शी की असल उम्र बताई है। अर्शी के पिता अरमान खान ने कहा- अर्शी के दादा की 1945 में उस समय मौत हो गई थी जब मैं 4 साल का था और उन्होंने केवल दो शादी की थी। मैंने अपने पिता के बारे में अर्शी से ज्यादा बातचीत नहीं की है। मेरे पिता मोहम्मद सुलेमान खान आजादी से पहले भोपाल की सेंट्रल जेल में जेलर थे।
अर्शी की मां नादिरा ने कहा- पब्लिसिटी पाने के लिए परिवार को बीच में लाना गलत है। अर्शी ने कहा था कि वो 27 साल की हैं। लेकिन उनकी मां ने सच्चाई जाहिर करते हुए बताया कि खान की उम्र लगभग 32 साल है ना कि 27। नादिरा ने बताया कि उनकी बेटी ने खुद जाकर भोपाल के मायो मेडिकल कॉलेज में अपनी जन्मतिथी 1987 लिखवाई है। उन्होंने यह भी बताया कि हम अफगानिस्तान से नहीं बल्कि भोपाल के जहांगीराबाद से ताल्लुक रखते हैं।



एक टिप्पणी भेजें