ऐसे पुरुष होते हैं, महिलाओं की पहली पसंद..!!


पुरुष अक्सर इस बात का अंदाज़ा लगाने की कोशिश करते हैं कि महिलाओं को कैसे इम्प्रेस किया जाए। हो सकता है कि हर महिला की पसंद अलग हो लेकिन कुछ बातें ऐसी है जो लगभग हर महिला को पसंद आती हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ बातों से रूबरू करवाते हैं.....

1. एक अच्छे पुरुष की पहचान है कि वो आपने साथी, दोस्तों और परिवार के लिए हमेशा उपलब्ध हाते हैं। वो चाहे कितना भी व्यस्त क्यों ना हो अपने लोगों के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं।

2. एक इंसान अपनी समझदारी से ही महान बनता है। जो लोग यह जानते हैं कि उन्हें कब कहां क्या बोलना है वो वाकई में महान होते हैं। कई बार लोग एक गंभीर माहौल में भी मजाक करते हैं लेकिन महान पुरुष मौके की पहचान करके ही बोलते हैं।

3. वो जिस चीज पर भरोसा करते हैं उसके पक्ष में खड़े होने से डरते नहीं है। जो भी उन्हें सही लगता है वो किसी के सामने कहने से हिचकते नहीं है. उन्हें किसी के स्वीकार्य की जरूरत नहीं होती है। अपने किए हुए काम की जिम्मेदारी लेने भी नहीं डरते हैं वो।

4. एक अच्छे पुरुष में एक गुण जो देखने को मिलता है वो है सहनशक्ति। आम लोग हर बहुत जल्दी घबरा जाते हैं लेकिन वो हर छोटी-छोटी बातों या समस्याओं से विचलित नहीं होता है बल्कि उसका सामना करता है और उससे बाहर आने के बारे में सोचता है।

5. जो पुरुष अपनी गलतियों से सीख लेते हैं वो ही अच्छे और महान पुरुष कहलाते हैं। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए किसी और पर दोष मढ़ना इन्हें नहीं आता है। वो गलती पर मापी मांगने से भी नहीं शर्माते हैं।

6. एक अच्छा और महान पुरुष अपनी ईमानदारी के लिए जाना जाता है. वो ना सिर्फ ऑफिस में बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी अपनी ईमानदारी कायम रखता है। दूसरों के प्रति आदर का भाव और विश्वसनीयता का गुण इनके अंदर कूट-कूट कर भरा होता है।

7. यह हर किसी के बस की बात नहीं होती है। जो लोग दुख का सामना हंसते और मुस्कारते हुए करते हैं वो ही आगे चलकर महान बनते हैं। दुख में अपने दिमाग को शांत रखना सिर्फ महान पुरुष को ही आता है।

Post a Comment

और नया पुराने