महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए नहीं, इस वजह से पहनती हैं हाई हील्स


लोग कहते हैं महिलाएं और उनकी हाई हील्स को समझना मुश्किल है। महिलाएं अचानक से हाई हील्स क्यो पहनने लग जाती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए ? नहीं खूबसूरत दिखने के लिए नहीं एक और वजह के से हील्स पहनने लगती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर महिला ऊंची हील के पहनती है तो यह समाज में रुतबा हासिल करने की गहरी मानवीय तीव्र इच्छा का ही प्रतीक है। शोध बताता है जब वो शहर के अमीर हिस्से में जाती हैं तो हील्स पहनती हैं। जबकि सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में जाती है तो हील्स को नजरअंदाज कर देती है।

शोध बताता है जब महिला समृद्ध इलाकों में जाती है तो वह उन इलाकों की महिलाओं की हील्स के साइज से अपने हील के साइज का मेल करना चाहती हैं। इसके विपरीत जब वे गरीब इलाकों की तरफ जाती हैं तो वे केवल पिछली बार खरीदी गई सैंडल या जूते के साइज के साथ ही मेल करती है।

शोधकर्ताओं ने इस असर को 'नीचे की तरफ जाती समरूपता' का नाम दिया है, क्योंकि फैशन की वरियता ऊपर से नीचे जाती है. मानव सभ्यता की शुरुआत से ही लोगों में इज्जत और रुतबे की प्यास रही है। इसलिए वे शक्तिशाली के साथ खड़े होते हैं और शक्तिहीन से अपने को अलग करते हैं. हील के साइज के साथ भी ऐसा करना समझ में आता है। पुरुषों में भी यही चलन है, खासतौर से जब वे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स या कारें खरीदते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने