मिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो वर्जिन मैरी बनी हुई हैं। मिया ने इस फोटो के साथ लिखा, 'जब एक न्यूज कंपनी मलाला को मिया खलीफा समझ ले।' मिया की इस तस्वीर के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। लोगों को मिया की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई। कई ट्विटर यूजर ने मिया को ये तस्वीर हटाने की हिदायत दे डाली। वर्जिन मैरी के भेष में मिया को तस्वीर डालना इतना महंगा पड़ जाएगा ये उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा।When a news outlet mistakes Malala for Mia Khalifa pic.twitter.com/TLNVpQTOU7— Mia Khalifa (@miakhalifa) October 21, 2017
एक ने कहा कि वो किसी और धर्म के साथ ऐसा नहीं करेंगी, तो इस धर्म के साथ ही क्यों? लोगों ने कहा कि अगर वो धर्म की इज्जत नहीं करेंगी, तो कोई उनकी भी इज्जत नहीं करेगा। ये पहली बार नहीं है जब मिया ट्वीट कर विवादों में आई हैं। इससे पहले भी कई बार वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें