पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को सुखों से भर देते है ये उपाय!


रिश्ते कई प्रकार के होते है और सभी रिश्तों का अलग-अलग महत्व होता है, ऐसा ही एक रिश्ता होता है पति-पत्नी का जो की सात फेरों के साथ बनता है। इस रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है। यह रिश्ता ऐसा होता है, जिसमे दोनों एक दूसरे पर विशवास करते है। पति-पत्नी का ये रिश्ता ऐसा होता है जिसमे दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर रहते है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जिससे आपका ये रिश्ता अटूट बनेगा और आपके इस रिश्ते में खुशहाली सदा बनी रहेगी।

किसी कन्या के विवाह के पश्चात उसकी बिदाई के समय पीतल के एक लौटे में गंगाजल भरकर और उसमे थोड़ी पीसी हल्दी मिलकर एक रूपए का सिक्का डालकर उस कन्या के सिर पर से सात बार उतारकर उस जल को किसी ऐसे स्थान पर डाल दें जहाँ किसी व्यक्ति का पैर न पड़े यदि ऐसा किया जाता है। तो इससे उस कन्या के विवाहित जीवन में किसी प्रकार का कोई दुःख नहीं आता है और उसका जीवन सुखद और सम्पन्नता के सात बीतता है।

पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम का रिश्ता होता है। यदि किसी कारणवस आपके इस रिश्ते में प्रेम की कमी आ जाती है और आपको ऐसा लगता है की आप दोनों के बीच में दूरियां बढ़ती जा रही है। तो इस समस्या से बचने के लिए पत्नी यदि केले के पेड़ की पूजा करती है तो उनके बीच की ये समस्या जल्द ही ख़त्म हो जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने