पढ़े : “बिग बॉस चाहते हैं कि..” क्या आप जानते हैं किसकी है यह आवाज!
सनी ने बताया, ‘एक शख्स ने मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दी कि वो मेरे घर आकर नुकसान पहुंचाएगा। उस समय मेरे पति डेनियल भी देश से बाहर थे।’ घर पर मैं अकेली थी और काफी डर गई थी। मेरे घर के बाहर लोग आ गए थे। वो बहुत शोर कर रहे थे, दरवाजा पीट रहे थे।’ सनी ने आगे कहा कि मैं इस सब से इतनी ज्यादा डरी हुई थीं कि दरवाजे तक जाने में भी डर रही थीं। मैंने एक चाकू लिया और धीरे-धीरे दरवाजे की तरफ बढ़ने लगीं। लेकिन फिर बाहर हलचलें खत्म हो गईं और थोड़ी देर बाद लोग मेरे के घर से चले गए।
साथ ही सनी ने ये भी बताया कि इस हादसे से वो इतनी ज्यादा डर गयी थीं कि उन्होंने वो घर बदल दिया। सनी का कहना है कि लोग थोड़ी देर की पॉपुलैरिटी के लिए इस तरह की हरकत कर देते हैं। लेकिन ये खतरनाक है। हमें ऐसी चीजों के लिए जागरूक होना जरूरी है। कुछ लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं।
पढ़े : वीडियो: इस कंडोम एड की वजह से ट्रोल हुई बिपाशा वशु!

एक टिप्पणी भेजें