1. दीवाली की रात लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है और घर के मंदिरों में दीया जलाते हैं लेकिन यह दीया पूरी रात के लिए जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं और घर में धन-समृद्धी आती है।
2. घर के मेन गेट की चौखट पर ही दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सुख-शांति बनी रहती है।
3. दीवाली पर घर के नजदीक चौराहे पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
4. घर के पास वाले मंदिर में भी दीया जरूर जलाना चाहिए।
5. दीवाली के दिन घर के मंदिर के साथ-साथ आंगन में भी दीया जलाना शुभ होता है।
6. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीपल पर दीया जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें