तीन साल से पेड़ पर चढ़ा था शख्स, आखिर में ऐसे जबरदस्ती उतारा गया!


दुनिया में कई बार ऐसी अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है कि उनपर विश्वास करने को मन नहीं करता, लेकिन किया क्या जाए, आखिर सच तो सच होता है। फिलिपींस की एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खी बनी हुई है जिसमें एक व्यक्ति तीन साल पहले पेड़ पर चढ़ा तो फिर उतरा ही नहीं। आखिर तीन साल बाद उसे जबरदस्ती उतारा गया है।

गलती से दब गया फोन का बटन और बॉयफ्रेंड के साथ अंतरंग पल हो गये लाइव!


फिलिपींस के अगुसन डेल सुर प्रान्त में ला पाज़ का रहने वाला एक 47 वर्षीय व्यक्ति 2014 में 60 फुट ऊंचे नारियल के पेड़ पर चढ़ गया। आदमी जिसका नाम गिल्बर्ट सांचेज़ बताया गया है किसी डर की वजह से पेड़ पर चढ़ा था। उसे लगता था कि यदि वह नीचे उतरा तो कोई उसे मार डालेगा। यह डर उसके दिमाग पर कुछ इस तरह हावी हुआ कि एक बार जो वह पेड़ पर चढ़ा तो फिर किसी तरह उतरने को तैयार ही नहीं हुआ। आखिर तीन साल के बाद प्रशासन ने जबरदस्ती उसे नीचे उतारा।


इन तीन सालों के दौरान उसकी माँ रस्सी के सहारे उस तक खाना पहुंचाती रही। उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करती रही। नाते रिश्तेदारों ने भी उसे बहुत समझाने की कोशिश की पर वह नहीं उतरा। यहाँ तक कि इस बीच कई आंधी तूफान आये, गर्मी, सर्दी और बरसातें आईं पर वह नहीं उतरा तो नहीं उतरा। फिर आखिरकार एक दिन करीब 50 लोगों की एक टीम बनाई गई। तमाम सुरक्षा इंतजामों के साथ उस पेड़ को काटा गया जिस पर उसने अपना बसेरा बना रखा था। किसी तरह उसे जमीन पर उतारने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया।

एक रोबोट और लडकी की अद्भुत प्रेम कहानी, अब करेंगे शादी

Post a Comment

और नया पुराने