दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मलाला जीन्स और जैकेट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद पाकिस्तानी यूजर्स स्तब्ध नजर आ रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उनके बीच एक बहस भी शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने तो मलाला को गलत बोलना भी शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोगो ने मलाला का सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने तो उन्हें मियां खलीफा पार्ट-2 तक कह दिया।
इस फोटो के एक घंटे के अंदर 3 हाजर से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद इस फोटो को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जा रहा है। बता दें, महज 15 साल की उम्र में मलाला ने तालिबान से लोहा लिया था और साल 2015 में नोबेल प्राइज जीता था। 20 साल की मलाला फिलहाल, ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में पॉलिटिक्ट, फिलॉसफी और इकॉनमिक्स की पढ़ाई कर रहीं हैं



एक टिप्पणी भेजें