यहां दूल्हे को दहेज के तोहफे में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप..!


जब किसी लड़की की शादी होती है तो सभी मां बाप अपनी बेटियों को घर में उपयोग होने वाले सामान व आभूषण देते हैं। लेकिन यहां पर दहेज में दूल्हे को 21 जहरीले सांप मिलते हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के लोग अपनी बेटियों की शादी में दहेज के नाम पर घर का सामान न देकर जहरीले 21 सांप देते हैं। यहा परंपरा इस समुदाय में कई वर्षों से चली आ रही है, अगर दूल्हे को 21 जहरीले सांप नहीं दें तो उनकी बेटियों की शादी टूट जाती है। वहीं दहेज में दिए जाने वाले सांप गहुंआ और डोमी सांप होते हैं, जो एक बार काट लें तो इंसान जीवित नहीं रह सकता है।

आपको बता दें कि, गौरिया समुदाय के लोग जहरीले सांप पकड़ने का काम करते हैं और इनका यही आय का स्त्रोत है। जहरीले सांपों को दिखाकर ये लोगों से पैसे मांगते हैं। इसलिए बाप बेटी की शादी के वक्त होने वाले दामाद को जहरीले सांप तोहफे में देता है ताकि दामाद सांपों का प्रदर्शन दिखा कर उसकी बेटी का भरण-पोषण कर सके। बाप बेटी की शादी तय होते ही तोहफे के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देता है।

Post a Comment

और नया पुराने