लड़कियों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं इस तरह के लड़के!


लड़कों का चॉक्लेटी लुक लड़कियों में काफी समय तक गॉसिप का विषय बना रहा लेकिन क्या आप जानते हैं आजकल लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने रिलेशनशिप और गर्लफ्रेंड को लेकर सीरियस है तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। फायदे में रहेंगे।

अगर आप सोचते हैं कि लड़कियों को क्लीन शेव लड़के पसंद होते हैं तो आपकी सोच बिल्कुल गलत हैं। जी हां लड़कियां आजकल क्लीन शेव नहीं दाढ़ी वाले लड़कों को पसंद करती हैं। यह हम नहीं हाल में हुई एक रिसर्च का दावा है। इसके पीछे जो कारण बताए गए हैं वो भी काफी दिलचस्प हैं।

इस रिसर्च में बताया गया कि महिलाएं अपने पार्टनर का चुनाव करते समय उन पुरुषों को चुनती हैं जिनकी दाढ़ी होती है। इस स्टडी के अनुसार पुरुषत्व और दाढ़ी के बीच में गहरा संबंध बताया गया है। स्टडी में कहा गया है कि रिलेशनशिप के लिहाज से लड़कियों को दाढ़ी वाले पुरुष क्लीन शेव पुरुषों की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग लगते हैं।

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डिक्सन में हुए इस शोध में बताया गया कि महिलाओं को बड़ी दाढ़ी वाले पुरुष ज्यादा मैच्योर लगते हैं। इतना ही नहीं जिन लड़कियों पर ये शोध किया गया उन्होंने दाढ़ी वाले पुरुषों को क्लीन शेव पुरुषों की तुलना में ज्यादा सेक्सी और हॉट भी बताया। 

Post a Comment

और नया पुराने