अगर आपको लगता है कि आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपकी वजह से अपनी पसंद को दरकिनार कर आपकी फरमाइशें पूरी की है तो आप इस बात से भी अंदाजा लगा सकती हैं कि वो आपको कितना चाहता है। जरूरी नहीं कि वह हर चीज आपके साथ शेयर करें लेकिन वो आपका ख्याल हमेशा रखने की कोशिश करेगा। अगर आपका पार्टनर आपसे जुड़ी छोटी से छोटी बात को लेकर भी परेशान हो जाता है तो आप परेशान न हो क्योंकि आपका ब्वॉयफ्रेंड अपने से ज्यादा आपकी परवाह करता है।
अगर आपका पार्टनर आपको ज्यादा समय नहीं दे पाता लेकिन वो आपकी चीजों के जरिए आपको हमेशा याद करता है तो समझिए कि वह मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी आपका साथ देगा। अगर आपके ब्वॉयफ्रेंड में इस तरह की कोई भी आदत है तो उसे गलत समझने की बजाय उसका सम्मान कीजिए।

एक टिप्पणी भेजें