राशिफल : 4 अक्टूबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: स्टुडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। मित्रों के अनुभव से फायदा होगा। मेहनत से नतीजे मिलेंगे। सहकर्मी काम में हाथ बटाएंगे।

वृष: इनवैस्टमैंट में टैंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी होंगी। सहयोगी काम में मदद करेंगे।

मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें। बहसबाजी में न उलझें। कहा-सुनी होगी। शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा। यंगस्टर्स को टीमवर्क से फायदा होगा।

कर्क: रोमांटिक माहौल में किसी के प्रति रुझान बढ़ेगा। ईमानदार रिश्ते लंबे समय तक साथ देंगे। स्टुडैंट्स दिल लगाकर पढ़ेंगे। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह: मेहनत उपरांत फल मिलेगा। पार्टनर संग शाम का स्पेशल प्रोग्राम बनेगा। अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा होगा। लेन-देन के कारण टैंशन होगी।

कन्या: असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। फोन पर जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद संबंधित दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला: पैसे की परेशानी सुलझेगी। गाड़ी का सुख मिलेगा। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल होंगी। खास व्यक्ति से परिचय होगा। बिजनैस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक: मेहनत से संतोष मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। परिजनो संग समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खान-पान में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर: झगड़े निपटेंगे। कठिन परिश्रम व व्यहवहार कुशलता लाभ देगी। बुजुर्गों हेतु चिंतित रहेंगे। उलझनें कम होंगी। बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा।

कुंभ: खानपान पर ध्यान दें। बाहर खाने से बचें। ऑफिस में विरोधी षड़यंत्र रचेंगे। कनिष्ठों संग अधिक वक्त बिताएं। करीबी दोस्त से पुराने झगडे़ निपटेंगे।

मीन: असरदार लोगों का साथ मिलेगा। प्रेमी से मिलन होगा। पारिवारिक शांति रहेगी। मुनाफे में अड़चने आएंगी। मित्रों की सलाह से मामला सुलझेगा।

Post a Comment

और नया पुराने