राशिफल : 25 अक्टूबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे। मनोरंजन होगा।

वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोचविचार कर इन्वैस्टमैंट करें। किए हुए निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। व्यापारियों व प्रोफैशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है।

सिंह: उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिंग वर्क संपन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाएं। स्थिति का धैर्य से सामना करें।

कन्या: समस्या समाधान हेतु परिचित का सहयोग लेंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा।

तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीजों हेतु इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने व आलोचना के योग हैं।

वृश्चिक: बिजनैस व संबंधियों से लाभ होगा। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

धनु: बिजनैस डील्स असफल रहेंगी। पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। पैंडिंग काम पूरे होंगे। आर्थिक वादों से न मुकरें।

मकर: नई व्यावसायिक विचारधारा मन में आएगी। साहित्य से में सृजनात्मकता आएगी। अस्वस्थता रहेगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।

मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। रोमांस क्षेत्र प्रगाढ़ बनेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। 

Post a Comment

और नया पुराने