राशिफल : 18 अक्टूबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा। स्टूडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। असरदार-अनुभवी लोगों से लाभ मिलेगा।

वृष: इनवैस्टमैंट की टैंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

मिथुन: बातचीत में सावधान रहें। लोगों से कहा सुनी होगी। मांगलिक कार्य में जाएंगे। टीम वर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास मे लेंगे।

कर्क: विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। दांपत्य रिश्तों में ईमानदारी बरतें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के संकेत हैं। बहसबाजी के संकेत हैं।

कन्या: कई लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। नई बिजनैस डील फाइनलाईज न करें।

तुला: पैसे की परेशानी सुलझेगी। नए मकान के योग बन रहे हैं। परिचित से व्यावसायिक लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामले में मदद लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक: कम मेहनत से लाभ मिलेगा। व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजैक्ट पर काम शुरू होगा। परिवार संग समय बिताने से खुशी मिलेगी।

धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवीजन से लाभ उठाएंगे। स्टूडैंट्स का ध्यान बढ़ेगा। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर: झगड़े सूझबूझ से हल होंगे। कर्मठता से लाभ होगा। बुजुर्गों हेतु चिंतित रहेंगे। उलझने कम होंगी। बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा।

कुंभ: बाहर खाने से बचें। बदहजमी होगी। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र करेंगे। घर के छोटे सदस्यों को वक्त देंगे। करीबी मित्र से झगडे़ निपटेंगे।

मीन: प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चने आएंगी। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने