शास्त्रों के अनुसार इन कामों को करने से मौत के करीब जाते है!


बहुत सारे ऐसे काम हैं जिनके करने या न करने से व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं उन कामों के बारे में जिन कामों को करने से आयु घटती है। सबसे बड़ी बात है की मृत्यु के देव यमराज को ऐसे काम करने वाला व्यक्ति बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। वो उसकी उम्र कम कर देते हैं। ऐसे में आपको आयु कम करने वाले कामों को करने से बचना चाहिए। चलिए आपको बताते है किन कामों को करने से घटती है उम्र...

1. भोजन करते समय पढ़ना नहीं चाहिए। इससे आयु की क्षति होती है।

2. भोजन करते समय बीच में उठना नहीं चाहिए और न ही जूठे मुंह उठ कर फिर आकर खाना चाहिए।

3. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए।

4. मंगलवार और शनिवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए।

5. पैर पर पैर रखकर नहीं सोना चाहिए।

6. बाल कटवाने के बाद अवश्य नहाएं।

7. देर रात तक जागना नहीं चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने